पश्चिम सिंहभूम में पांच किलो का आईईडी बरामद
पश्चिम सिंहभूम। जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में मंगलवार को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम लेमसाडीह और बामियाबुरु जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों ने एक पांच किलो का आईईडी बरामद किया। बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से नष्ट कर दिया गया।
कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं, जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं।





