मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

पांच दिवसीय ओपन समर कैंप प्रतियोगिता शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग,। गर्मी की छुट्टी में संत रॉबर्ट बॉयज मिडिल स्कूल में

पांच दिवसीय ओपन समर कैंप का आयोजन किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर के

ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया है।

इस प्रतियोगिता

का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत रूप से किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के

रूप में हजारीबाग शहर के युवा समाज सेवी हर्ष अजमेरा शामिल हुए। हजारीबाग

ताइक्वांडो प्रशिक्षक रोशन कुमार चौहान एवं उनकी पूरी टीम द्वारा अजमेरा का

स्वागत किया गया। कोच के रूप में ज्योति यादव अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो

खिलाड़ी एवं चीन एशिया गेम 2022 की प्रतिभागी मुख्य रूप से उपस्थित हुईं।

मुख्य

अतिथि अजमेरा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद प्रतियोगिता

विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। इस प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले में निवास

करने वाले राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया

जाएगा ताकि वह भविष्य में और भी बेहतर कर सकें।

इस मौके पर हर्ष

अजमेरा ने कहा कि आत्म रक्षा की सबसे अच्छी पद्धति ताइक्वांडो में

क्षेत्रीय बच्चों की प्रतिभा लगातार निखरती जा रही है। इन्हें प्रोत्साहित

करना चाहिए, ताकि बच्चों संग हो रही तमाम तरह की आपराधिक वारदात से निपटने

में स्वयं इन्हें निपुण किया जा सके। इस तरह से समर कैंप के आयोजन व अभ्यास

से हजारीबाग के बच्चों व युवाओं में खेल के प्रति रूचि और बढ़ेगी।

ताइक्वांडो एक माध्यम है, जिसमें खिलाड़ी अपनी ऊर्जा को भर कर अपने लक्ष्य

को पूरा कर पाते हैं।

इस कैंप को सफल बनाने में हजारीबाग

ताइक्वांडो प्रशिक्षक रौशन कुमार चौहान, रौशन गुप्ता, निरंजन कुमार यादव,

सुमन सौरभ, सचिन कुमार का बहुत बड़ा योगदान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें