मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर ठगी के पांच दोषियों को पांच-पांच साल की सजा और जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत

ने मंगलवार को बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों की साइबर ठगी करने के पांच दोषियों

को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने सभी पर ढाई-ढाई

लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत में पांचों को बीते शनिवार को दोषी

करार दिया था।

दोषियों में गणेश मंडल, प्रदीप मंडल, संतोष मंडल,

पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल शामिल हैं। सभी जामताड़ा जिले के नारायणपुर

थाना क्षेत्र के मिरगा गांव निवासी हैं।इनमें चार बिरसा मुंडा केंद्रीय

कारा होटवार में जबकि एक देवघर जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान अंकुश को

वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया था। अन्य

सभी सशरीर अदालत में उपस्थित थे।

मामले में ईडी की ओर से विशेष लोक

अभियोजक अतीश कुमार ने 24 गवाहों को प्रस्तुत किया। साथ ही काफी संख्या

में दस्तावेज को चिन्हित कराया गया। दोषियों पर फर्जी पते पर सिम कार्ड

लेने और बैंक अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करके साइबर अपराध करने का आरोप है।

सभी केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ओटीपी पूछकर उनके खातों से पैसे निकाल

लेते थे। ईडी ने साइबर अपराध के किसी मामले में पहली बार छह अगस्त, 2018 को

मनी लांंड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था। जांच पूरी करते हुए ईडी ने 27

मई, 2019 को पांचों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामले में इनके खिलाफ

13 दिसंबर, 2019 को आरोप गठित किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें