मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

17 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल हार्डकोर नक्सली रंथु उरांव सहित पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुमला। विधानसभा चुनाव से पहले गुमला में भाकपा माओवादी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली ह। गुमला में अलग-अलग नक्सली हमले में 17 पुलिसकर्मियों को मारने वाला भाकपा माओवादी के कोयल शंख जोन के सबजोनल कमांडर पांच लाख रुपये का इनामी रंथु उरांव उर्फ गुरुचरण समेत पांच हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोली व आइइडी बम बरामद हुआ है।पुलिस ने जंगल में चार आइइडी बम को निष्क्रिय कर दिया। रंथु उरांव गुमला, लोहरदगा व लातेहार जिला में 77 नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची के पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने गुरुवार काे प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि गुमला एसपी शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला के हरिनाखाड़ व आंजन के घने जंगलों के बीच भाकपा माओवादी के नक्सली घूम रहे हैं। इसके बाद तुरंत एक पुलिस क्यूआरटी टीम का गठन किया गया। आंजन जंगल में दो बाइक में तीन संदिग्ध घूमते नजर आये। लेकिन पुलिस को देखकर बाइक में बैठे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा किया और जवाबी कार्रवाई की और नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इन तीनों से पूछताछ के बाद हरिनाखाड़ में छिपाकर रखे हुए हथियार मिला। साथ ही दो और नक्सलियों को पकड़ा गया।गिरफ्तार नक्सलियों के नामसबजोनल कमांडर कुल्ही गुमला निवासी रंथु उरांव उर्फ गुरुचरण, कतरी महुआटोली के जयशंकर महतो, भरनो थाना के खरका अमलिया के रोहित उरांव, कुटमा कुरूमगढ़ के राजू अहीर उर्फ राजू गोप, कुटमा कुरूमगढ़ के सुलेंद्र मुंडा है। इनके पास से एक पीस कारबाईन, तीन पीस रायफल, तीन पीस देशी कटटा, 137 पीस गोली, भाकपा माओवादी का प्रतिबंधि पर्चा पांच पीस, मोबाइल दो पीस व बाइक दो पीस बरामद हुआ। वहीं आइइडी बम चार पीस मिला, जिसे हरिनाखाड़ जंगल में ही निष्क्रिय कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें