ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी, झुमरीतिलैया से पांच युवक गिरफ्तार
कोडरमा,। ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी के आरोप में कोडरमा पुलिस ने
पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाईल, 2 सिम
कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 2 चेकबुक, 2 वाई-फाई और व्हाट्स एप चैट का प्रिंट
ऑउट जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रविवार को बताया
कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जो ऑनलाईन गेम के माध्यम से ठगी करने का
कार्य करते हैं वह तिलैया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। प्राप्त सूचना
के आधार पर छापेमारी के लिए थाना प्रभारी, तिलैया के नेतृत्व में विशेष टीम
का गठन किया गया। गठित टीम ने तिलैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर वार्ड
नम्बर-1, गंगोत्री अपार्टमेंट में छापेमारी कर पांच साईबर ठगों को गिरफ्तार
किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि इनलोगों के द्वारा ऑलनाईन
गेम के माध्यम से साधारण व्यक्ति को पैसा जीतने का लालच देकर गेम का आदि
करते हैं। कुछ दिन वह आम व्यक्ति को पैसा जीतने देते हैं। जब वह गेम में
मोटी रकम लगाते हैं तो वह साईट का उपयोग करके ठगी करते हैं। इस संबंध में
तिलैया थाना काण्ड संख्या 182/24 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही
है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील कुमार (28) देवघरपुर, वार्ड संख्या-13,
शेरापुरा गया, इन्द्रजीत कुमार (21) शेरापुरा, थाना टिकारी, जिला गया, ललन
कुमार (20), दुसादी, जिला बांका, धनंजय कुमार, (19) दुसादी थाना जिला बांका
और राजेश कुमार दास (28) रंगामाटी, थाना बलियापुर, धनबाद शामिल हैं।
छापेमारी दल में पुनि सह तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, पुअनि निताई
चन्द्र साह, पुअनि बब्लु कुमार के अलावा सशस्त्र बल, पैंथर आरक्षी व तकनिकी
शाखा के कर्मी शामिल थे।





