मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में अपराह्न तीन बजे तक 58 फीसदी मतदान, महिलाओं में विशेष उत्साह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चतरा,। देश में पांचवें और झारखंड के दूसरे चरण के मतदान के दौरान

सोमवार को चतरा लोकसभा क्षेत्र में दोपहर बाद तीन बजे तक 58 प्रतिशत मतदान

हुआ। चुनाव को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह दिखा। महिलाएं घर की देहरी

लांघकर मतदान केंद्र तक पहुंची और कतारबद्ध होकर मताधिकार का प्रयोग किया।

कई

स्थानों पर महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर बूथ तक पहुंची थी। उमस और

गर्मी भरे माहौल में मतदाता सुबह 6.30 बजे से ही मतदान केंद्रों में

वोटिंग के लिए कतार में लगने लगे थे। पहले मतदान फिर जलपान का अनुसरण कर

महिलाएं मतदान के लिए तत्पर दिखीं। युवतियों और बुजुर्ग महिलाओं में भी

उत्साह दिखा। सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों में

लाठी के सहारे वृद्ध मतदाता पहुंचे।

पहली बार मतदाता बनी युवतियों

में भी वोट करने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। नई नवेली दुल्हनें घूंघट की

ओट में लाईन में खड़ी मतदान के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही थी।

रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर महिलाएं बूथों पर पंक्तिबद्ध थी। मतदान

को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखा। सिमरिया

विधानसभा क्षेत्र के सिंघानी, नावाडीह और बरवाडीह बूथ में उनकी दमदार

उपस्थिति दिखी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें