मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए अपना मतदान अवश्य करें : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए अपना मतदान अवश्य करें : बाबूलाल मरांडी

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की ओर से झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में लोगों से वोट देने की अपील की गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मतदाताओं से झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की है।बुधवार को भाजपा की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा गया है कि पहले करें मतदान, फिर करें जलपान। पोस्ट के जरिए अपील की गई है कि मतदान करने जरूर जाएं। झारखंड के विकास में भागीदारी निभाएं। साथ ही कहा गया है कि सजग रहे और सतर्क रहें। मतदान आपका अधिकार है इसका सही प्रयोग करें। अगर मतदान में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो रही है तो हेल्प लाइन नंबर 9240236473 पर संपर्क करें।उधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान प्रारंभ हो चुका है। आप सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए अपना मतदान अवश्य करेंउन्होंने झारखंड के युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी देने, माताओं—ब​हनों को आत्मनिर्भर बनाने एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने, अपराध को नियंत्रित करने, घुसपैठ और भ्रष्टाचार की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए आपका प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि 'रोटी, बेटी व माटी की पुकार झारखंड में लोक कल्याणकारी सरकार के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें