मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगी रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। इस साल की शुरुआत में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की नई फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था। तभी से ही इस मूवी के लिए फैंस उत्सुक दिखे थे। हर्षवर्धन राणे की इस मूवी का नाम है ‘एक दीवाने की दीवानियत’। इसका फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी कर दिया गया।

इसके फर्स्ट लुक पोस्टर में हर्षवर्धन और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री साफ-साफ दिख रही है। यह पहली बार है जब ये दोनों स्टार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इसके साथ ही इस मूवी की रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है।

दिवाली पर 21 अक्टूबर को ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सनम तेरी कसम' के बाद से ही हर्षवर्धन राणे की फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है। जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से ही लोग इसके लुक और रिलीज डेट के बारे में पूछने लगे थे।

यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, जुनून और दिल टूटने की एक भावुक कहानी होगी। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए मिलाप ने कहा, "यह असल में एक भावुक प्रेम कहानी है। हर्षवर्धन और सोनम की केमिस्ट्री कमाल की है, और मैं इस दिवाली दर्शकों को इसे देखने के लिए बेताब हूं।"

सोनम बाजवा के पास और भी फिल्में हैं; उन्हें ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था। उनके पास टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ भी है, जो 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। जबकि हर्षवर्धन के पास भी कुछ फिल्में हैं जिनमें ‘तुम ही हो’ और ‘सिला’ जैसी मूवी के नाम शामिल हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिड़ंत कार्तिक आर्यन की मूवी से होगी, जिसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म में श्रीलीला के साथ उनकी जोड़ी पहली बार दिखाई देगी। अब दोनों में से कौन सी मूवी हिट होगी, ये तो वक्त ही बताएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें