मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

पहली किस्त आते ही इंदिरापुरम में कार्य शुरू करने को निगम तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बनाई कार्य योजना-विज्ञापन के अधिकार के साथ-साथ इंदिरापुरम के कम्युनिटी सेंटर पर भी हैंडओवर ले विभाग : नगर आयुक्तगाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंगलवार काे इंदिरापुरम में कार्य प्रारंभ करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की पहली किस्त आने के उपरांत तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं, जिसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग संबंधित डॉक्यूमेंट तथा कार्य योजना साझा करने के लिए दो दिन दिए गए हैं।नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंदिरापुरम का हैंडओवर लेने के उपरांत की सभी अकाउंट संबंधित कार्यवाही भी पूर्ण कर ली गई है। प्रथम चरण में आने वाली धनराशि 70 करोड़ के अनुसार इंदिरापुरम क्षेत्र में कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई गई। जिसमें निर्माण विभाग उद्यान विभाग जलकल विभाग तथा प्रकाश विभाग को एस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सड़कों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक मार्गो को भी सुधारा जाएगा, जलकल विभाग को सीवर लाईन मेंटेनेंस करने की योजना बनाने के लिए कहा गया है।स्वास्थ्य विभाग को आवश्यकतानुसार इंदिरापुरम क्षेत्र में एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए भी कहा गया है तथा 85 साै वर्ग मीटर जमीन पर सॉलिड वेस्ट निस्तारण प्रक्रिया हेतु शीघ्र कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए संपत्ति विभाग तथा टैक्स विभाग को भी तेजी से कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, समस्त इंदिरापुरम के कम्युनिटी सेंटर पर हैंडओवर लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विज्ञापन प्रक्रिया को भी जांचते हुए कार्यवाही करने के लिए कहा गया हैl 1 अक्टूबर से लेकर आगामी वित्तीय वर्ष तक टैक्स वसूली के लिए भी संबंधित विभाग को कहा गया है lगाजियाबाद नगर निगम इंदिरापुरम के क्षेत्र वासियों के हित में कार्य प्रारंभ करने की तैयारी कर चुका है, आगामी 15 दिन के भीतर निगम के समस्त विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इंदिरापुरम एरिया में कार्य प्रारंभ करेंगे, जिसके लिए प्रमुख कार्यों का चिन्हीकरण करने के लिए अधिकारी भी इंदिरापुरम में निरीक्षण प्रारंभ करेंगे l नगर आयुक्त द्वारा इंदिरापुरम निवासियों के लिए कई नई योजनाओं को लाने के लिए भी अधिकारियों से चर्चा की गई। जिसमें इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण समाप्त करने पर योजना बनाई गई तथा वेंडिंग जोन योजना को धरातल पर लाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग को इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित ग्रीन बेल्ट तथा पार्कों में प्रमुखता से ध्यान देने के लिए माली व अन्य टीम लगाने के लिए भी कहा गया है।बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव, संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी प्रकाश कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, महाप्रबंधक जल तथा लेखाधिकारी उपस्थित रहेl

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें