मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी पर बायोपिक की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देश

की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की जीवन यात्रा अब बड़े पर्दे पर

देखी जा सकेगी। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर बायोपिक का ऐलान किया है। किरण

बेदी की बायोपिक का नाम ''बेदी'' रखा गया है। फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

निर्माताओं

ने शानदार म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी किया है। वीडियो में दावा किया

गया है कि फिल्म में पहले कभी न देखी गईं किरण बेदी भी शामिल होंगी।

इस

बात की जानकारी डायरेक्टर कुशाल चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

यह कुशाल चावला द्वारा लिखित और निर्देशित है। किरण बेदी के जीवन पर

बायोपिक फीचर फिल्म की घोषणा की गई। आशा है आपको मोशन पोस्टर पसंद आएगा।

अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है... बने रहें!'' पोस्ट पर उन्होंने यही

कैप्शन दिया है।

किरण बेदी देश का एक बड़ा नाम हैं। वह एक

टेनिस खिलाड़ी भी थीं। 1972 में वह देश की पहली महिला आईपीएस बनीं। 35

वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद वह 2007 में सेवानिवृत्त हुईं। उस समय

वह ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के महानिदेशक पद पर थीं।

किरण

बेदी ने दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में आईपीएस अधिकारी के रूप में

कार्य किया। 9 जून 1949 को अमृतसर में जन्मी किरण बेदी ने नशे के खिलाफ

अभियान चलाया। उन्होंने जेलों में कैदियों के धूम्रपान करने पर प्रतिबंध

लगा दिया। किरण बेदी ने कई अन्य सामाजिक कार्य भी किये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें