मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' की पहले दिन की कमाई सिर्फ एक कराेड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। आखिरकार इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, वहीं कुछ को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। इसलिए इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा। बाॅक्स आफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई की शुरुआत काफी धीमी दिखी।फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 2001 में कश्मीर में हुई घटना पर आधारित है। इस फिल्म इमरान बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। सैकनीलक के अनुसार फिल्म 'ग्राउंड जीरो' ने पहले दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई हुई है।बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की टक्कर सनी देओल की 'जाट' और अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर-2' से हुई है। अक्षय की फिल्म ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। सनी देओल की 'जाट' ने 16वें दिन 0.90 लाख का कलेक्शन किया है।इस बीच, फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में पिछले 50 सालों में बीएसएफ के सबसे बड़े मिशन को दिखाया गया है। इसमें कमांडर नरेन्द्र नाथ दुबे के किरदार में ​​इमरान हाशमी इस मिशन का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है, जब इमरान किसी आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। इस फिल्म में इमरान और सई के अलावा जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें