मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

रंगदारी नहीं देने पर टायर दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर,

15 जनवरी । जमशेदपुर के जुगसलाई मुर्गी चौक के पास बाइक से जा रहे

टायर दुकानदार मोहम्मद मजीद पर रविवार की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग

कर दी। गोली मोहम्मद मजीद के बायें हाथ और कमर में दायीं ओर लगी है। उसके

साथ बाइक में बैठे महफूज आलम को भी दायें हाथ में गोली लगी। दोनों को

एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। मजीद के परिजनों ने बताया कि महतो

पाड़ा रोड निवासी सलीम के घर पर पार्टी थी। महफूज भी मानगो से पार्टी मनाने

आया था। मजीद बाइक से उसे छोड़ने जा रहा था।

उसी दौरान मुर्गी चौक

के पास मुजाहिद उर्फ बबलू खान, विक्की, अलतमस और सब्बो ने मजीद को रोका।उन

लोगों ने पूर्व के विवाद की बात की। रंगदारी के रूप में रुपये मांगे। चारों

की मजीद से बात हुई, लेकिन बात नहीं बनने पर विक्की ने मजीद पर छह राउंड

फायरिंग कर दी। महफूज ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में भी

गोली लगी।

फायरिंग के बाद चारों फरार हो गये। उसने अपने दोस्त और

परिवार के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग

मौके पर पहुंचे। घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल

पर लगे कैमरा में पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें