मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता के तिलजला में फायरिंग, युवक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता के तिलजला में फायरिंग, युवक घायल

कोलकाता। महानगर के तिलजला इलाके में सोमवार देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। व्यक्तिगत विवाद के बाद हुई इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम मोहम्मद नियाज है। उसे रात में ही एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम किसी बात को लेकर नियाज और मोहम्मद सलमान के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था।आरोप है कि देर रात सलमान ने नियाज को घर से बाहर बुलाया और उस पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगते ही नियाज मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आरोपित सलमान का आपराधिक संबंध रहा है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती और जबरन वसूली जैसे कई आरोप पहले से दर्ज हैं। हालांकि दोनों के बीच विवाद किस कारण से शुरू हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें