मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

जेवर दुकान में फायरिंग, नकली गहने लेकर भागे अपराधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग। जिले के सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड स्थित

गीतांजलि ज्वेलर्स में तीन अपराधियों ने आभूषण लूट लिए। सभी अपराधियों ने

अपने चेहरे छुपा रखे थे। दुकान में मौजूद दुकानदार और स्टॉफ को डराने के

लिए दो राउंड फायरिंग भी की गई। वहीं बताया जा रहा है कि अपराधी जो आभूषण

लूटकर ले गए हैं, वह सभी नकली हैं। आभूषणों की दुकानें आमतौर पर

आर्टिफिशियल आभूषणों से सजी होती हैं। अपराधी यही आभूषण साथ ले गए हैं।

बताया

जाता है कि शनिवार रात दुकान बंद करने से ठीक पहले तीनों अपराधी हथियार

से लैस होकर वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे

में कैद हो गई है। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, सीडीपीओ और कई वरिष्ठ

पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए।

सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश अपराधी घुसते दिख रहे हैं।

एसपी ने

बताया कि दो गोलियां चली हैं। लूटे गए सभी आभूषण नकली थे। अपराधियों को

पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। सभी

अपराधी नकाबपोश थे। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें