मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रंगदारी नहीं देने पर चंद्रा आवास में हवाई फायरिंग, दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रंगदारी नहीं देने पर चंद्रा आवास में हवाई फायरिंग, दहशत

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे अज्ञात हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना डॉ. अभिषेक के ससुर और उद्योगपति हरेराम सिंह के चंद्रा आवास परिसर की है, जहां गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई।बताया जाता है कि इस वारदात के पीछे प्रिंस सिंह नाम के युवक का नाम सामने आ रहा है। लगभग एक सप्ताह पहले उसने हरेराम सिंह से रंगदारी की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर धमकी दी गई थी और इसी का नतीजा यह फायरिंग मानी जा रही है।घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने चंद्रा आवास के पास पहुंचते ही हवा में दो राउंड फायरिंग की और कुछ ही पलों में फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि सौभाग्य से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किया जा रहा हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें