मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर के घर पर फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर के घर पर फायरिंग

गुरुग्राम : बीती रात बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर सौरव यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस हमले में सौरव यादव के सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलविंदर को गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिपाही कुलंविंदर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने सीधे घर के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि बदमाशों का असली निशाना सौरव यादव था, लेकिन अचानक हुई फायरिंग की चपेट में उनका सुरक्षा कर्मी आ गया।

घटना के समय सौरव यादव घर पर मौजूद थे।गोलियों की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मी ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन अचानक हुई फायरिंग में वह घायल हो गया। सौरव यादव को गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से धमकियां मिल चुकी थी। इसी को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने उनकी सुरक्षा में दो जवान तैनात किए थे।बता दें कि इससे पहले भी राहुल फाजिलपुरिया पर पिछले साल फायरिंग हो चुकी है, वहीं उनसे जुड़े रोहित सोकिन की हत्या भी हो चुकी है।

हाल ही में सौरव यादव ने फाजिलपुरिया के गाने “लारी लारी” को प्रमोट किया था, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी। फिलहाल पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें