मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

जुआ अड्डा पर विवाद के बाद फायरिंग,एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जुआ अड्डा पर विवाद के बाद फायरिंग,एक  घायल

रांची।एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा में जुआ अड्डा पर विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक युवक के घायल होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया है।वहीं गोली मारने वाले युवक को भी लोगों ने जमकर पीटा है, जिससे आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना मंगलवार की देर रात की है।जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा बस्ती में जुआ खेला जा रहा था। रात करीब ढाई बजे खरसीदाग इलाके के कुटियातु के एक युवक और लोधमा बस्ती के युवक में जुआ को लेकर विवाद हुआ।इसी बीच शशि नामक युवक ने रविंद कुमार महतो नामक युवक को पेट मे गोली मार दी। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंम्भीर बनी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को सुबह मिली। पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक पहले भी हत्या मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिनों पहले ही जेल से निकला है। पुलिस ने घटना स्थल से एक देसी कट्टा और बाइक बरामद किया है। थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें