मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में आग से बचाव होगा और तेज, अग्निशमन विभाग को मिले 58 अत्याधुनिक फायर टेंडर, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में आग से बचाव होगा और तेज, अग्निशमन विभाग को मिले 58 अत्याधुनिक फायर टेंडर, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

रांची। आग लगने की स्थिति में अब झारखंड के कई इलाकों में दमकल को घटनास्थल तक पहुंचने में कम समय लगेगा। मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस 58 नए मिनी फायर टेंडर गुरुवार को राज्य अग्निशमन विभाग के बेड़े में शामिल किए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर राज्य के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया।

सरकार का कहना है कि नए वाहनों के शामिल होने से आगजनी की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने और दुर्गम क्षेत्रों तक राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। नए फायर टेंडर मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इनका आकार पारंपरिक दमकल वाहनों की तुलना में छोटा है, जिससे ये शहरों की संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह तकनीक कम पानी में भी आग पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने में सक्षम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बदलते समय के साथ अग्निशमन सेवाओं को भी आधुनिक बनाना जरूरी है। गैस सिलेंडर विस्फोट, शॉर्ट सर्किट और बहुमंजिला इमारतों में आग लगने जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में अत्याधुनिक संसाधनों और तकनीक से लैस अग्निशमन व्यवस्था समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय अपनी जान जोखिम में डालने वाले अग्निशमन कर्मियों को बेहतर उपकरण और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

अग्निशमन विभाग एवं होमगार्ड के महानिदेशक एमएस भाटिया ने कहा कि विभाग के आधुनिकीकरण की यह शुरुआत है। आने वाले समय में ऊंची इमारतों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, फोम टेंडर और आर्टिकुलेटिंग टावर जैसे अत्याधुनिक उपकरण भी बेड़े में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरणों और आम लोगों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। समारोह में गृह, पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें