मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

शॉर्ट सर्किट के कारण गिरिडीह पावर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह । गिरिडीह के डांडीडीह पावर सब स्टेशन के सर्किट एक के आउटगोइंग ट्रांसफार्मर में गुरुवार की रात भीषण आग लग गई। बड़े ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पावर सब स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन पूरे सब स्टेशन से बिजली गुल कर दिया गया। इस दौरान वहां रात्रि की ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने आग को बुझाने में जुटे लेकिन आग इतना भीषण था की कर्मियों द्वारा बालू डाल कर भी उस पर काबू पाना मुश्किल लग रहा था। लिहाजा, फायर ब्रिगेड के गाड़ियों को बुलाया गया।आग अगर फैलती तो उसके चपेट में ट्रांसफार्मर में डाले जाने वाले ऑयल के बड़े-बड़े टैंकर आते। इस कारण इसे बड़े नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता था। इसी दौरान कर्मियों द्वारा जब फायर ब्रिगेड का सहयोग लिया गया, तब आग पर काबू पाना संभव हो पाया। जानकारी के अनुसार रात 11 बजे तक पावर सब स्टेशन से हर फीडर चालू था। इसी दौरान मध्य रात्रि में सर्किट एक के छोटे ट्रांसफार्मर में आग लगा और आग अपना दायरा बढ़ाता गया। इसके बाद हर फीडर की बिजली गुल कर दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें