मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

डाकघर में लगी आग, कई समान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डाकघर में लगी आग, कई समान जलकर राख

पाकुड़। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में शनिवार को अचानक आग लगने से कंप्यूटर सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार शनिवार को डाकघर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने डाक कर्मी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही डाक कर्मी और अधिकारी पहुंचे और जैसे ही डाकघर का दरवाजा खोला, तो भयानक आग और धुआं दिखा। इसी क्रम में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर सबसे पहले बिजली कनेक्शन काटा और पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक कई सामान जलकर राख हो चुके थे।अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लगती है। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। नुकसान के बारे में डाक विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है।उप डाकपाल अनाथ कुमार दास ने बताया कि शुक्रवार शाम में काम खत्म होने के बाद सभी कर्मी और अधिकारी कार्यालय बंद कर चले गए थे। शनिवार को आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दी। आग लगने के कारण कई कंप्यूटर, सर्वर, प्रिंटर, स्कैनर, टेबल, कुर्सी, इनवर्टर, बिजली के तार सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं।उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बच गए हैं। आग की जांच के लिए दुमका से अधिकारी आ रहे हैं। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है और इस कारण काम पूरी तरह बाधित हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें