मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

लेखराज मेट्रो के बगल में फर्नीचर दुकान में लगी आग, एक घंटे मशक्कत कर दमकल ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । लखनऊ में शनिवार की सुबह लेखराज मेट्रो स्टेशन के बगल

में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस विभाग को सूचित किया।

मेट्रो स्टेशन के नजदीक आग की सूचना पाते ही इंदिरा नगर, हजरतगंज फायर

सर्विस स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी।

जानकारी के

मुताबिक, मेट्रो स्टेशन के नीचे से शक्ति नगर ढाल मार्ग पर फर्नीचर की

दुकान में सुबह 10 बजे के करीब आग लगी। आग लगने के कुछ मिनटों के भीतर ही

लपटें उठने लगी और फैलने से माहौल बदल गया। आग बढ़ती देख उधर से गुजरने

वाले वाहनों को दूसरी दिशा में गुजारा गया।

फर्नीचर की दुकान से

जुड़े कर्मचारियों के अनुसार लकड़ी से बने सोफा-मेज समेत अन्य सामान आग की

चपेट में आया है। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग

पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से बहुत सारा फर्नीचर का सामान जलकर नुकसान

हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें