मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

नए वर्ष की रात लगी आग, 13 दुकानें जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नए वर्ष की रात लगी आग, 13 दुकानें जलकर खाक

धनबाद। निरसा थाना क्षेत्र के निराशा बाजार के समीप फुटपाथ पर स्थित 13 से अधिक दुकानें नए साल की देर रात भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने की इस घटना में अनुमानित 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावित दुकानों में तीन चिकन-मुर्गा की दुकानें, तीन होटल/खाने-पीने की दुकानें, एक सैलून, तीन फल दुकानें और तीन कपड़ों की दुकानें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हो सकता है।आग की सूचना मिलते ही डीवीसी मैथन सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड और एमपीएल की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीआईएसएफ की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।घटना के बाद दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एक दुकानदार सुजीत रविदास ने बताया कि उन्हें रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। उनके अनुसार उन्हें सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि दमकल की गाड़ी समय पर पहुंचती, तो कई दुकानें बचाई जा सकती थीं।एक कपड़ा दुकानदार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा कपड़ा और सामान जल चुका था। उन्हें तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।वहीं एक अन्य दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान में रखा इनवर्टर, फ्रिज, चिकन और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। उन्होंने प्रारंभिक नुकसान दो से तीन लाख रुपये बताया है, हालांकि वास्तविक नुकसान इससे अधिक होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें