मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा मार्केट में बुधवार तड़के आस-पास बनी दो दुकानों में अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग की भीषण लपटें उठने लगी। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकानों में रखा लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। लोगों का कहना है कि इसमें एक दुकान में दो वर्ष पूर्व भी आग लगने की घटना हो चुकी है।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी कमलजीत सिंह और भूपेंद्र सिंह की कस्तूरबा मार्केट में आस-पास में ही रेडीमेड कपड़े ओर मैचिंग सेंटर की दुकानें हैं। बुधवार तड़के करीब पांच बजे दोनों की दुकानों से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं को देख आस-पास रहने वाले परिवारों में अफरातफरी मच गयी। जब तक लोग कुछ समझते इससे पहले ही धुआं आग की बड़ी-बड़ी लपटों में तब्दील हो गया। इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद दुकानों की शटर काट कर आग को बुझाया। इस आगजनी में दोनों दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। गौरतलब है कि इन दुकानों में से एक दुकान में दो वर्ष पूर्व भी आग लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें