मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में दाल मिल व अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। औद्योगिक नगरी में बुधवार को दाल मिल और अंग्रेजी शराब की

दुकान लगने से अफरा—तफरी मच गई। सूचना पर सक्रिय हुए अग्निशमन दस्ते के

कर्मचारियों ने दोनों स्थानों पर लगी आग पर अथक प्रयास के बाद आग पर काबू

पा लिया है। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है। आग

की जद में आने से खाक हुई सम्पत्ति की हानि का आकलन किया जा रहा है।

अग्निशमन दस्ते की सूचना के मुताबिक फजलगंज थाना क्षेत्र में स्थित

एस.एस.इंडस्ट्री दाल मिल में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की खबर

मिलते ही फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़िया लेकर दमकल कर्मी मौके

पर पहुंचे और एक घंटे अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब हो गए।

आग कैसे लगी इसकी जांच और कितने की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस संबंध में

जांच जारी है।

इसी तरह नौबस्ता थाना क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी

शराब की दुकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर स्टेशन

किदवाई नगर, फजलगंज और मीरपुर से कुल तीन दमकल की गाड़िया लेकर कर्मचारी

मौके पर पहुंचे और एक घंटे से अधिक अथक परिश्रम करके किसी तरह आग पर काबू

पाने में कामयाब हो गए।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार

ने बताया कि आग कैसे लगी इस संबंध में जांच जारी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं

हो जाती है, तब तक आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें