किशोरगंज चौक के समीप एक घर में लगी आग, फायर ब्रिग्रेड टीम पहुंची
रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज स्थित रोड नंबर 6 में एक घर में रविवार की शाम आग लग गई। आग लगने की घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घर के दूसरे तल्ले में आग लगी है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।





