मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर लापता

साहिबगंज। साहिबगंज जिले में एक दमकल की गाड़ी गंगा में पानी भरने के लिए गई थी, इसी दौरान डूब गई। गाड़ी का चालक भी लापता है। घटना राजमहल अनुमंडल स्थित गंगा तट पर शनिवार सुबह की है।मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर में तैनात अग्निशमन वाहन के चालक अरुण कुमार बैक करके गंगा तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और दमकल वाहन गंगा में समा गया। वाहन के चालक अरुण कुमार बाहर नहीं निकल सके।घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सीओ यूसुफ शेख, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला गंगा तट पर पहुंचे। तत्काल गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर गंगा में उतरे और नदी में समाये दमकल वाहन के लापता चालक की खोजबीन में जुट गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें