मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में कोयला भवन कार्यालय में लगी आग, कागजात जलकर स्वाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल

मुख्यालय कोयला भवन के सीएमपीडीआई भवन में देर रात भीषण आग लग गई। इससे

अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कार्यालय की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों

ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और बीसीसीएल अधिकारियों को दिया। इस अगलगी

में कई महत्वपूर्ण कागजातों और कार्यालय में रखे अन्य सामान के जल जाने की

बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि बीसीसीएल मुख्यालय

कोयला भवन के सीएमपीडीआई बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित क्षेत्रीय

निदेशक सचिवालय कार्यालय से देर रात करीब एक बजे आग की लपटें उठती देखी गई।

इसके बाद भवन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने इसकी सूचना माइंस

रेस्क्यू टीम, अग्निशमन विभाग और बीसीसीएल के अन्य अधिकारियों की दी। आग की

सूचना पर मौके पर पहुंची माइंस रेस्क्यू और दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने

करीब छह घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताया

जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिसमें क्षेत्रीय

निदेशक सचिवालय में रखे महत्वपूर्ण कागजातों के साथ लाखों के कम्प्यूटर,

फर्नीचर इत्यादि समान जलकर नष्ट हो गए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें