मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिचाली गोदाम में लगी आग, तीन दुकानें भी जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद, । सदर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित बिचाली गोदाम में

गुरुवार की सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने समीप की तीन अन्य दुकानों

को भी अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर

पहुंचीं और आग पर काबू पाया। भीषण आग में एक मवेशी झुलस गया है। आग से

लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के

संबंध में बताया गया कि जिस समय आग लगी, उस वक्त सभी लोग अपने घरों में सो

रहे थे। तभी किसी ने आग लगा देखकर हल्ला कर लोगों को जगाया। लोग घर से बाहर

निकल आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। एक

बिचाली लोड गाड़ी भी वहीं खड़ा था। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बिचाली

लदे वाहन को किसी तरह से खाली कराया। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियाें ने

मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से एक मवेशी झुलस गया है। आग से

गोदाम के अलावा तीन दुकानें जलकर राख हो गईं।

पीड़ित

दुकानदार प्रेम कुमार और संतोष रवानी ने बताया कि आग लगने की घटना अहले

सुबह करीब 3 बजे की है। आग शायद शॉर्ट सर्किट से लगी है। वहीं इस आग में

तीन दुकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग से लाखों रुपये

का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें