मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

किराना मार्केट की दुकानों में लगी आग,लाखों का सामान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किराना मार्केट की दुकानों में लगी आग,लाखों का सामान जलकर राख

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शहर के व्यस्ततम बड़ा बाजार सब्जी मंडी के सामने तीन मंजिला सरावगी किराना स्टोर में बुधवार देर रात के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से भीषण लपटें उठने से पूरे इलाके में खलबली मच गई और घरों से लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता पाई। आग की दहशत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के इलाकों को भी पुलिस ने खाली कर लिया।जनपद के बड़ा बाजार सब्जी मंडी के सामने अजय सरावगी एवं संजय सरावगी की किराना मार्केट है। इसमें किराना समेत कपड़े की भी कई दुकानें हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुधवार रात करीब 12 बजे के बाद मार्केट की नीचे स्थित एक किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग भी पहुंच गए, लेकिन चंद मिनटों के भीतर ही दुकान के अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पूरे मार्केट में फैलने लगी। किराना स्टोर के भीतर घी, तेल जैसे सामान भी रखे हुए थे, इस वजह से आग बड़ी तेजी से फैल गई औरदेखते ही देखते आग ने पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए।सूचना पर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह, फायर ब्रिगेड प्रभारी राज किशोर राय समेत तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मुख्यालय एवं सीपरी बाजार से दमकल की सात गाड़ियां बुलाई गई। आग ने धीरे-धीरे कपड़ों की दुकानों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग के कपड़े कीदुकानाें पर पहुंचता देख दुकानदार उन्हें सुरक्षित करने में जुट गए और आसपास के लोगों की मदद ली गई।मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के मुताबिक आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने के लिए सभी फायर की गाड़ियों को लगाया गया था। इसमें फायर बिग्रेड की 20 गाड़ियों के साथ आर्मी, बीएचईएल व परीछा की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें