मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज माघ मेला में 48 घंटे में तीसरी बार आग, अखंड ज्योति से टेंट जला, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रयागराज माघ मेला में 48 घंटे में तीसरी बार आग, अखंड ज्योति से टेंट जला, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई। पुरानी रेलवे लाइन के पास एक कैंप में 48 घंटे में तीसरी बार आग लग गई। फायर ब्रिगेड के आग बुझाने से पहले टेंट पूरी तरह जल गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया और उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माघ मेला के प्रमुख फायर ऑफिसर अनिमेष मिश्रा ने बताया कि रात 11:08 बजे हमें जानकारी मिली कि गणपति और अन्नपूर्णा मार्ग के चौराहे पर पुराने रेलवे पुल के पास एक कैंप में आग लग गई है। हमारी गाड़ियां दो मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गईं और आठ फायर टेंडर भी आ गए। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

उन्होंने जानकारी दी कि एक घटना में एक युवक झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पता लगा है कि अखंड ज्योति जलने के कारण यह आग लगी।

हालांकि, सही वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कैंप इंचार्ज योगेश मिश्रा ने भी कहा कि वहां एक अखंड ज्योति जल रही थी। ऐसा लगता है कि जो कुछ भी हुआ, वह उसी वजह से हुआ होगा। उस समय मेरा भतीजा सो रहा था। जब तक आस-पास के लोगों ने देखा, तब तक टेंट में आग लग चुकी थी।

लोगों ने उसे बचाया और उसके बाद अस्पताल भेजा गया।

कल्पवासी शिव देवी मिश्रा ने कहा कि आग लगने के कारणों का नहीं पता है। किसी ने पुलिस को बताया कि सेक्टर नंबर पांच में आग लग गई है। जब पुलिस आई और दरवाजा तोड़ा, तो हमारी आंखें अचानक खुल गईं। उस समय हमारी बहन और हमारे परिवार के लोग सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाहर निकलने पर देखा तो बाहर आग के कारण उजाला हो रहा था। मैंने सभी को जगाया और जल्दी से बाहर निकलने के लिए बोला। हम समय रहते ही वहां से निकल गए, लेकिन बाद में देखा तो वहां सब जल चुका था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें