मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

बीसीसीएल के बंद चानक से निकलने लगा आग और धुंआ का गुब्बारा, दहशत में लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीसीसीएल के बंद चानक से निकलने लगा आग और धुंआ का गुब्बारा, दहशत में लोग

धनबाद। धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत लकड़का 8 नंबर बंद चानक से शनिवार को अचानक भयानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें और काले जहरीले धुएं का गुब्बार ऐसे आसमान छूने लगा, मानो ज्वालामुखी फटा हो। यह क्षेत्र कतरी नदी के किनारे स्थित है और आसपास घनी आबादी है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से भूमिगत कोयला परतों में आग सुलग रही थी, लेकिन अब यह आग तेजी से फैल रही है। लगातार निकलते जहरीले धुएं से पूरा इलाका धुंआ और उसके दुर्गंध से भर गया है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घरों के अंदर तक धुआं भर जाने से बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने तक में कठिनाई हो रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन आग की गंभीरता को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो नदी किनारे बसी बस्तियां खतरे में पड़ सकती हैं। उन्होंने बीसीसीएल के अधिकारियों और जिला प्रशासन से मौके पर निरीक्षण कर ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि आग और धुएं के फैलाव को रोका जा सके और जनजीवन सामान्य हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें