मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी अफसरों पर दर्ज प्राथमिकी फर्जी, पुलिस अधिकारी करें जांच: बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को बयान जारी करके एसटी-एससी थाना ने तथाकथिक प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईडी के कुछ अफसरों के ऊपर एसटी-एससी एक्ट के तहत एसटी-एससी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन इतना डरे हुए है कि अपना सुध-बुध भी खो चुके हैं और जो उनके लिए काम कर रहे हैं वे भी अपना सुध-बुध खो चुके हैं।

मरांडी ने कहा कि प्राथमिकी की प्रथम पंक्ति में ही गलतियां है। प्राथमिकी के अनुसार हेमंत सोरेन अपने आप को साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र का विधायक बता रहे है लेकिन झारखंड में साहेबगंज नाम का कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्राथमिकी ही फर्जी है। क्योंकि, हेमंत सोरेन को अपना विधानसभा बरहेट की जगह साहेबगंज बताना, प्राथमिकी की फर्जीवाड़ा को बताता है। डीजीपी एवं पुलिस अधिकारी इस प्राथमिकी की सत्यता की जांच करें कि सचमुच में हेमन्त सोरेन ने प्राथमिकी दर्ज कराया है या उनके नाम से किसी अन्य ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।

जेएसएससी चेयरमैन, सदस्यों एवं एजेंसी पर हो प्राथमिकी

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को छात्रों के ऊपर किए गए लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जेएसएससी की परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लीक होने के बाद छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बुरी तरह से लाठीचार्ज करना युवाओं की आवाज को दबाना है। उन्होंने कहा कि निर्दोष छात्रों को बुरी तरह पीटा गया जबकि इस प्रकरण में पूरी तरह से दोषी सरकार, जेएसएससी एवं एजेंसी है। उन्होंने कहा कि जेएसएससी के चेयरमैन, सदस्यों एवं एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों का उचित इलाज करवाया जाय।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें