मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन रांची की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बार पुंदाग थाना क्षेत्र के तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन की टीम जब जांच करने इनके दिए गए पते पर पहुंची तो ये अपने घरों पर नहीं मिले।

दूसरे राज्य से झारखंड आने पर जरूरी है 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन

कोरोनावायरस के संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में दूसरे राज्य से झारखंड में प्रवेश करने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गठित क्वारेंटाइन मैनेजमेंट सेल रांची शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों के होम क्वॉरेंटाइन की जांच कर रही है। जांच के क्रम में पुंदाग थाना क्षेत्र के रहनेवाले आशीष कुमार महतो, अमन शर्मा और अमन गुप्ता द्वारा होम क्वॉरेंटाइन के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इन सभी को दूसरे राज्य से आने के बाद इनके दिए गए पते रोड नंबर 3, इलाही नगर, दीपाटोली, पुंदाग में 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था।

तीनों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची के अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था, अखिलेश सिन्हा द्वारा सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें