अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपनी भी जीवनलीला समाप्त कर ली
मेदिनीनगर। ज़िले के तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनेका निवासी बिरोधी सिंह ने मंगलवार की रात अपनी पत्नी लीलावती देवी (50) को कुल्हाड़ी से काटकर खुद जहर खाकर कुआं में छलांग लगाकर आत्म हत्या कर ली। जानकारी अनुसार बिरोधी सिंह पांकी प्रखंड के अंबाबार में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत था। कुछ दिन पूर्व उसे एसीबी की टीम रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ जेल भेजा था। कोरोना के कारण कुछ दिनों की मोहल्लत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था, लेकिन 45 दिनों की अवधि पूरी होने के बाद फिर से विरोधी को जेल जाना था।
ग्रामीणों के अनुसार वह काफी तनाव में रह रहा था। विरोधी सिंह के दो पुत्र हैं. इसमें एक मेदिनीनगर के जनता शिवरात्रि कॉलेज में कार्यरत है, तो दूसरा मेदिनीनगर में ही रहकर कोचिंग चलाता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





