मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' गुरुवार यानी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज को दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

सीरीज की कहानी और इसके प्रजेंटेशन को लेकर पहले ही काफी बज बना हुआ था, लेकिन अब जब ये रिलीज होने वाली है, तो लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

अगर बात करें सीरीज की कास्ट की, तो इसमें लक्ष्य और डांसर-अभिनेता राघव जुयाल लीड रोल में हैं। इनके साथ बॉबी देओल, मोना सिंह, गौतमी कपूर, विजयंत कोहली, मनोज पाहवा, आन्या सिंह, और रजत बेदी जैसे शानदार कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे।

वहीं, इसमें कई बड़े सितारे कैमियो में दिखाई देंगे। सीरीज में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, सुहाना खान और यहां तक कि तमन्ना भाटिया और यो यो हनी सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे।

सीरीज के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। ट्रेलर में आसमान सिंह की कहानी दिखाई गई है, जो एक कलाकार है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने आया है। उसे बॉलीवुड स्टार बनना है। अपने दोस्त (राघव जुयाल) और परिवार के सपोर्ट से वह ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखता है।

हालांकि, यहां उसके लिए पैर जमाना आसान नहीं होता। उसे जल्द ही एहसास हो जाता है कि अपने सपने को पूरा करने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

सीरीज में सुपरस्टार अजय तलवार (बॉबी देओल) आसमान को चुनौती देता है। क्या आसमान इस चुनौती को पार कर पाएगा... इस सवाल का जवाब सीरीज देखने पर ही मिलेगा।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें