वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को सौंपी बजट की प्रति
वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को सौंपी बजट की प्रति
रांची: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आज विधानसभा में आम बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले उन्होंने झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में चंपाई सोरेन को बजट की प्रति सौंपी। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर रामेश्वर उरांव से जब बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले कुछ नहीं बोलते हैं। आगे कहा कि यह पीपुल्स बजट है यानी आम लोगों का बजट है।





