मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

पंकज त्रिपाठी की बहुचर्चित फिल्म 'मैं अटल हूं' ने दूसरे दिन 2.95 करोड़ का कलेक्शन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अभिनेता

पंकज त्रिपाठी की बहुचर्चित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को रिलीज हुई।

यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन

पर आधारित है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार

निभाया है। फिल्म ने पहले दिन बहुत कम कमाई की। अब फिल्म की दूसरे दिन की

कमाई सामने आ गई है।

अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं

अटल हूं’ के दो ट्रेलर रिलीज हुए थे। इन ट्रेलर्स को दर्शकों से खूब

रिस्पॉन्स मिला। हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स

उम्मीद से कम मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये की कमाई

की। अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। देखा गया है

कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.95

करोड़ का कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म की कमाई को देखते हुए अनुमान

लगाया जा रहा है कि ‘मैं अटल हूं’ रविवार को भी अच्छा बिजनेस करेगी।

सिद्धार्थ

आनंद की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फाइटर’ अगले हफ्ते यानी 25 जनवरी को रिलीज

होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। फैंस

इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘फाइटर’ की रिलीज के बाद ‘मैं

अटल हूं’ के कलेक्शन पर असर पड़ने की आशंका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें