मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'फाइटर' ने चार दिन में कमाई का आंकड़ा किया सौ करोड़ के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' पिछले कुछ

दिन से चर्चा में है। भारत ने वायुसेना की मदद से पाकिस्तान में बेस कैंप

को नष्ट कर दिया। इसी पर आधारित यह फिल्म इस वक्त चर्चा में है। लगातार तीन

छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिला है। बताया गया है कि फिल्म ने रिलीज के

चार दिनों के भीतर सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म

'फाइटर' गुरुवार यानी 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 22.50

करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसने 40.11 करोड़ रुपये की कमाई की।

तीसरे दिन 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। चौथे दिन फिल्म की कमाई में

इजाफा हुआ। फिल्म ने 28.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने

कुल 118 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा

रहा है कि फिल्म अगले कुछ दिनों में ही 150 करोड़ की कमाई कर लेगी।

मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'फाइटर' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद

लिए हैं। हालांकि 'फाइटर' के डिजिटल राइट्स भी करोड़ों में बेचे गए हैं,

लेकिन निर्माताओं को वास्तव में कितना मिला? ये जानकारी अभी सामने नहीं आई

है। फिल्म 'फाइटर' थिएटर में रिलीज होने के 56 दिन बाद ओटीटी पर रिलीज

होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर

अहम भूमिका में हैं। सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित यह आठवीं फिल्म है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें