मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'क्रू' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, छठे दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

तब्बू,

करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज

होने के बाद 2024 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई

है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि ये

फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में थी। अब ‘क्रू’ की कमाई के छठे दिन

के आंकड़े सामने आ गए है।

सैक्निल्क रिपोर्ट के मुताबिक

‘क्रू’ ने छठे दिन यानी बुधवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार

किया है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने

9.75 करोड़, तीसरे दिन 10.5 करोड़, और चौथे दिन 4.2 करोड़, पांचवें दिन

3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म ने छह दिनों में भारत में कुल

40.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 80

करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का बजट

40-50 करोड़ के बीच में है।

फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है और इसमें कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, शाश्वत चटर्जी और राजेश शर्मा भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें