मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

टाटानगर स्टेशन के आउट गेट पर खड़ी कार में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टाटानगर स्टेशन के आउट गेट पर खड़ी कार में लगी आग

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट के पास शनिवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह हालात को काबू में रखने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उन्हें तुरंत दमकल विभाग को सूचना देनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हुंडई कार आउट गेट के पास खड़ी की और परिवार के साथ प्लेटफॉर्म की ओर चले गए। इसी दौरान कार से धुआं उठता देखा गया और कुछ ही पलों में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग तेजी से फैलती चली गई और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटनास्थल पर कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की एक टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कार मालिक श्रीनिवास नायक ने बताया कि उन्हें स्टेशन के अंदर ही किसी व्यक्ति ने कार में आग लगने की सूचना दी। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार पूरी तरह जल चुकी है। उनका अनुमान है कि यह हादसा संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें