मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ने हॉस्टल में की आत्महत्या, परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

रांची: राजधानी रांची में एक ताइक्वांडो खिलाड़ी ने आत्महत्या कर ली है। खिलाड़ी की पहचान कल्पना के रूप में की गई है। वह काफी दिनों से खेलगांव के हॉस्टल में रही थी। कहा जा रहा है कि वे काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। जैसे ही आत्महत्या की खबर लोगों को मिली खेलगांव स्थित हॉस्टल में गहमागहमी बढ़ गई। खेलगांव के प्रशासन की सूचना देने पर खिलाड़ी के परिजन जेएसएसपीएस पहुंचे। उनका कहना है कि उनकी बेटी इतनी कमजोर नहीं थी। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। खिलाड़ी के परिजनों ने कहा कि मंगलवार को उससे फोन पर बात हुई थी और वह बिल्कुल ठीक थी। कहीं से भी वे परेशान नहीं लग रही थी। कल्पना 2017 से ही खेलगांव के जेएसएसपीएस में रह प्रशिक्षण ले रही थी। इससे पहले भी जेएसएसपीएस में एक खिलाड़ी की मौत हो चुकी है। ऐसे में जेएसएसपीएस के प्रबंधन पर परिजन सवाल उठा रहे हैं।

खिलाड़ी के परिजनों का कहना है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तभी मामला स्पष्ट रूप से सामने आ पाएगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची और जांच में जुट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें