मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी ब्लास्ट में महिला नक्सली घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी

सिंहभूम, 23 दिसंबर (हि.स.)। जिले के नक्सल प्रभावित सोनुआ थाना क्षेत्र

अंतर्गत पोड़ाहाट जंगल के बोयकेड़ा पंचायत में पुलिस को नुकसान पहुंचाने के

लिए शुक्रवार रात आईईडी बम लगाने के दौरान एक महिला नक्सली घायल हो गई।

घटना के बाद सहयोगी नक्सली उसे लेकर जंगल की तरफ चले गए। घटना की सूचना

मिलने के बाद पुलिस शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही

है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बताया

जा रहा है कि नक्सलियों के एक दस्ते के पोड़ाहाट क्षेत्र में आने की सूचना

के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान

चला रहे हैं। इसकी खबर मिलने पर पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए शुक्रवार

को मध्य रात आईईडी बम महिला नक्सली सदस्य लगा रही थी। इसी दौरान आईईडी बम

ब्लास्ट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ लोग महिला नक्सली के

मौत होने और उसे सहयोगी नक्सलियों द्वारा साथ ले जाने की भी बात कह रहे

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें