मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

महिला डॉक्टर ने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, 5 वर्षीय बेटी को अगवा करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला डॉक्टर ने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, 5 वर्षीय बेटी को अगवा करने का आरोप

गौतम बुद्ध नगर। थाना बीटा- दो में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उन्होंने उसकी 5 वर्ष की बेटी को जबरन उस समय अगवा कर लिया जब वह स्कूल बस से नीचे उतर रही थी।थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक महिला डॉक्टर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 5 वर्ष की बेटी को उसके पति सत्यजीत प्रसाद सिन्हा और अन्य लोगों ने उस समय जबरन अगवा कर लिया जब वह स्कूल बस से अपने घर के पास नीचे उतर रही थी। उनके अनुसार यह घटना 18 सितंबर की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति उनकी बेटी को गलत तरीके से छूते हैं। उनकी बेटी का उत्पीड़न करते हैं, तथा वह उनसे काफी डरी हुई है। महिला के अनुसार उनके पति कार से टक्कर मारकर उनकी और उनकी बेटी की हत्या का प्रयास भी कर चुके हैं। महिला डॉक्टर के अनुसार उनके पति और उनके बीच घरेलू हिंसा और तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें