मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: दिन में गर्मी और रात में हो रहा ठंड का एहसास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड: दिन में गर्मी और रात में हो रहा ठंड का एहसास

रांची। झारखंड में मौसम के बदले मिजाज की वजह से दिन में गर्मी और शाम में ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं रात में तापमान गिरकर लगभग 25 डिग्री के स्तर तक पहुंच जा रहा है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री हो गया जो औसत तापमान से चार डिग्री कम है।यही स्थिति जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा सहित अन्य जिलों में भी है।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में बदलाव की स्थिति दो-तीन मई तक देखने को मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश, गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं काल बैसाखी के प्रभाव से चल रही हैं।वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ और शाम होते ही ठंडी हवाएं चलीं। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। इससे वातावरण सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से निजात मिली।मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, जमशेदपुर में 34.5, डाल्टेनगंज में 37.4, बोकारो में 34.1 और चाईबासा में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें