मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

घर से जेवर और नकदी लेकर चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर से जेवर और नकदी लेकर चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रोड नंबर 2 स्थित रेलवे लाइन किनारे रहने वाले मोहम्मद हलिम खान उर्फ राजू के घर में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। देर रात चोर खिड़की के रास्ते घर के अंदर घुस आए और अलमारी में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब चार हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।शुक्रवार सुबह जब घर के मालिक मोहम्मद राजू नींद से उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है। खोजबीन के दौरान घर के सामने रेलवे लाइन किनारे टूटी हुई पेटी पड़ी मिली। पेटी खोलकर देखने पर उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें रखे सभी जेवर और नकदी गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मोहम्मद राजू ने बताया कि पेटी में रखे गहने और पैसे उनकी कई सालों की मेहनत की कमाई थी, जिन्हें उन्होंने सुरक्षित घर में रखा था। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, चोरी की इस वारदात से आसपास के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें