मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद : निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा लाभ का लालच देकर करीब 38 लाख रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि साइबर थाना एनआईटी में सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि पिछले दिनों वह व्हाट्सएप के माध्यम से दो ग्रुपों से जुड़ा। ग्रुप के एडमिन द्वारा उसे बताया गया कि यदि वह उनके बताए तरीके से शेयर मार्केट में निवेश करता है तो उसे 800 प्रतिशत तक लाभ मिल सकता है।

लालच में आकर शिकायतकर्ता ने पैसे निवेश करने शुरू कर दिए। कुछ ही दिनों में उसे निवेश एप पर भारी मुनाफा दिखाया जाने लगा। जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे निकालने की बात कही तो उससे टैक्स व कमीशन के नाम पर और पैसे मांगे गए, तब उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। शिकायतकर्ता द्वारा शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कुल 38 लाख आठ हजार रुपये ठगों को भेजे गए थे। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी जगदीश गिरी, निवासी गांव कुम्हार खेड़ा, जिला चित्तौडग़ढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इस मामले में खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवा रखा था। आरोपी के खाते में ठगी की राशि में से छह लाख पांच हजार रुपए रुपये आए थे। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें