मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार स्कूटी से गिरकर पिता की मौत, बेटी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार स्कूटी से गिरकर पिता की मौत, बेटी घायल

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकचो गांव के रहने वाले बुधराम सांडिल की शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री घायल हो गई।परिजनों के अनुसार, बुधराम सांडिल(54) सुबह करीब साढ़े 10 बजे किसी जरूरी काम से अपनी बेटी के साथ घर से निकले थे। दोनों स्कूटी से चाईबासा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरकुंडीय मोड़ के पास अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूटी की रफ्तार तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख पायीं और हादसा हो गया।घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उठाया और इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद बुधराम सांडिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सड़क दुघर्टना का मामला है और जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें