मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में एक करोड़ 40 लाख की अफीम के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चतरा। गिद्धौर थाना पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख की अफीम के साथ

तस्करी के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 28

किलो 85 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया है। दोनों बाहर से

अफीम मंगवाकर और उसे तैयार कर पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भेजते

थे। आरोपितों में गिद्धौर मेन चौक निवासी महेंद्र दांगी और उसके पुत्र

दीपेंद्र दांगी शामिल हैं।

यह जानकारी सिमरिया एसडीपीओ अजय कुमार

केसरी ने रविवार को सिमरिया स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर

दी। उन्होंने बताया कि चतरा एसपी विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली

थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरली टोला स्थित महेंद्र दांगी के जानवर शेड

में भारी मात्रा में अफीम रखा हुआ है, जिसे बाहर भेजने की तैयारी है।

सूचना पर गठित छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए बरली टोला स्थित जानवर

शेड पहुंचकर अफीम बरामद किया। साथ ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। इस

संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 28/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला

दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें