मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद: खेत में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद: खेत में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई रशीदपुर में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मई रशीदपुर निवासी सोवरन सिंह बुधवार सुबह मजदूरी करने और पड़ोसी गांव कुतुबुद्दीनपुर में दावत खाने की बात कहकर घर से निकला था। वह पास के गांव सहसा में मजदूरी करने गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

गुरुवार सुबह गांव का एक युवक खेतों में पानी लगाने के लिए पंप पर जा रहा था। इसी दौरान उसने गांव निवासी ऋषि नंदन ठाकुर के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान सोवरन सिंह के रूप में हुई। युवक ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

पुलिस जांच में घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

वहीं, मृतक की साइकिल गांव के ही भूरे के खेत में, घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पड़ी मिली। रास्ते में खून के निशान भी पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को खेत में फेंका गया।

कोतवाली कायमगंज प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी और हल्का प्रभारी जगदीश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

मृतक के भाई जयशरन ने गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

मृतक सोवरन सिंह ने अपनी तीन बेटियों की शादी कर दी थी। उनका एक बेटा अंकित काम के सिलसिले में दिल्ली में है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें