मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

सुभासपा के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फर्रुखाबाद । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय

अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद

से लगातार पार्टी का जनाधार प्रदेश में बढ़ा है। लेकिन इन सब के बीच

लोकसभा चुनाव तैयारियों के दौरान उनकी पार्टी के पदाधिकारियों में अंसतुष्ट

हैं और पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के

जिलाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

फर्रुखाबाद के

संजेश कश्यप ने बीते चार वर्ष पूर्व सुभासपा से जुड़े थे और उन्हें संगठन

ने जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया था। जिलाध्यक्ष बनने के बाद से वह पार्टी को

मजबूत कर रहे थे। इधर पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के योगी सरकार में

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पदाधिकारियों में जोश भर गया। इस बीच मंत्री

के एक बयान के बाद जिलाध्यक्ष संजेश कश्यप एक कार्यकर्ता के साथ हुए किसी

मामले की पैरवी को लेकर कायमगंज थाने पहुंच गए। आरोप है कि थानेदार ने

उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले का सोशल मीडिया में वीडियो खूब

वायरल हुआ। इस बीच मामला जब मंत्री ओमप्रकाश राजभर तक पहुंचा तो उन्होंने

जिलाध्यक्ष को पहचानने से इंकार कर दिया। मंत्री और पार्टी अध्यक्ष के बयान

से आहत होकर संजेश कश्यप ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें